COVID19 महामारी प्रभाव रोकने हेतु भारत को संबोधन
आईं दुविधा बना रोगभय, मचा विश्व में हाहाकार।
लगे रात-दिन चौबीस घंटे डॉक्टर खोजने में उपचार।
COVID19 रोग थामने हर भारतीय है हिस्सेदार ।
सबके त्याग से ही आएगा स्थिति में सुधार ।।
लॉकडाउन की जड़ता में पूरा भारत दे सहकार।
नासमझी की बात करो मत मानवता न जाए हार।
महाभयंकर अदृश्य शत्रु है छुपकर होगा इसका संहार।
जागरूकता और सावधानी का करना है व्यवहार।।
पुलिस, मेडिकल, सेवाकर्मी, पहुंचाते सेवाएं हर द्वार।
नायक, दानी, विज्ञानी ने मिलकर किया बड़ा उपकार।
हिम्मत बढाओ मान करो देश के हीरों का सौ सौ बार।।
सजग रहो नियमों को मानो, कहे यही सारा संसार |
घर पर ही नित योग करो, बही आजकल शुद्ध बयार |
परिस्थियों की करो समीक्षा, अपडेट कराते समाचार|
पढो लिखो मोबाइल से शिक्षा, इन्टरनेट का हुआ प्रसार |
योगदान दो, स्वार्थ दान दो, हाथ धुलो साबुन से हरबार |
भक्ति भाव से घर में ही मनाओ सारे तीज त्यौहार ।
मिटे सब संकट पीड़ा, जो बढ़ता रहे देश का प्यार।।
Comments