- Get link
- X
- Other Apps
ओ३म् है जीवन हमारा, ओ३म् प्राणाधार है,
ओ३म् है कर्ता विधाता, ओ३म् पालनहार है | (२).
ओ३म् है दुख का विनाशक, ओ३म् सर्वानन्द है,
ओ३म् है बलतेज धारी, ओ३म् करुणा कन्द है ||१||
ओ३म् सबका पूज्य है, हम ओ३म् का पूजन करें,
ओ३म् के ही ध्यान से हम, शुद्ध अपना मन करें ||२||
ओ३म् के गुरुमंत्र जपने, से रहेगा शुद्ध मन,
बुद्धि निज प्रतिदिन बढ़ेगी, धर्म में होगी लगन ||३||
ओ३म् के जप से हमारा, ज्ञान बढ़ता जाएगा,
अन्त में प्रिय ओ३म् हमको, मोक्ष पद पहुंचाएगा ||४||
ओ३म् है जीवन हमारा, ओ३म् प्राणाधार है,
ओ३म् है कर्ता विधाता, ओ३म् पालनहार है।
Comments